फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: बाइक से गिरकर घायल हुई महिला, अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत

Tue, 26 Oct 2021 01:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मां-बेटे बाइक पर सवार होकर मंदिर जा रहे थे। ऐसे में वे छुट्टा पशु के चपेट में आ गए और महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पातल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बस्ती समाचार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा कप्तानगंज रोड पर दुबौली मिश्र गांव के पास हुआ है। बताया जा रह है कि मां-बेटे बाइक से सरैया दुर्गा मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन


ऐसे में वह आवारा पशु (साड़) से टकरा गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार  महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बा निवासी पवन कुमार पुत्र शिवशंकर बाइक से अपनी मां राधा देवी (55) पत्नी शिवशंकर को बैठा कर कप्तानगंज थाने के सरैया गांव में स्थित दुर्गा मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें