फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, घर में शव रखकर परिजनों ने जड़ा ताला

Thu, 11 Nov 2021 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

दीपावली के दिन बच्चों की ओर से पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। किसी तरह मामला शांत हुआ था। अगले दिन सुबह दोनों पक्षों में जमीन के बंटवारा को लेकर कहासुनी के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में फायरिंग भी की गई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र के भलुअनी थानांतर्गत चकजीवन मठियां गांव में भूमि विवाद को लेकर पांच नंवबर को मारपीट हो गई थी। जिसमें घायल संजू देवी (40) पत्नी उमेश की गोरखपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा। लेकिन परिजनों ने शव को घर में रखकर ताला जड़ दिया और डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, दीपावली के दिन बच्चों की ओर से पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। किसी तरह मामला शांत हुआ था। अगले दिन सुबह दोनों पक्षों में जमीन के बंटवारा को लेकर कहासुनी के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में फायरिंग भी की गई।  

पुलिस ने एक पक्ष से उमेश की तहरीर पर सात नामजद, कुछ अज्ञात, जबकि दूसरे पक्ष के बृजेश की तहरीर पर सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। घायल संजू को गोरखपुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव कब्जे में लेने को लेकर पुलिस से ग्रामीणों की धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष भलुअनी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन व ग्रामीण शव को कमरे में बंद कर दिए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें