रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्री सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नौ ट्रेनों के कुछ कोच में अनारक्षित टिकट पर भी यात्रा की अनुमति दी जा रही है। एक जनवरी से अनारक्षित टिकट जारी होगा, जिस पर यात्री कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए यात्रा कर सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि इसके लिए यात्रियों की तरफ से मांग की जा रही थी।
जनसंपर्क विभाग के अनुसार एक जनवरी से यात्री 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस, 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15043 लखनऊ जं.-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15044 काठगोदाम-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस, 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस, 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस, 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस, 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस, 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस और 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस के रेल प्रशासन द्वारा निर्धारित कोचों में बिना आरक्षण यात्रा कर सकेंगे।