फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अब चुनावी मूड में लगेगी पुलिस की चौपाल, गांव-गांव जाएंगे अफसर

Tue, 14 Dec 2021 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बुधवार आपके द्वार कार्यक्रम में एसएसपी ने बदलाव किया, आबादी और विवाद के हिसाब से किया जाएगा गांव का चयन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विधानसभा चुनाव से पहले गांवों के विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस भी चुनाव पर ही फोकस करेगी। अब थानों की जगह बुधवार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव पुलिस अधिकारी जाएंगे। पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र जैसी सार्वजनिक जगहों पर चौपाल लगाकर अफसर लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। आबादी और विवाद के हिसाब से गांवों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, पूर्व में थानों में पुलिस की चौपाल लगती थी। थानों के लिए तैनात नोडल अफसर पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनकर मामले का निस्तारण करते थे। फरियादी और पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी होने से नोडल अफसर दोनों पक्षों को सुनकर फैसला लेते हैं।

लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई होती है। कुछ लापरवाह पुलिसकर्मी इस दौरान दंडित भी हो चुके हैं। फिलहाल, नई व्यवस्था में मोहल्लों का चयन थानावार किया जाएगा। उसी आधार पर पुलिस की चौपाल लगाई जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा गांव-मोहल्ले का चुनाव

  • अधिक आबादी, पूर्व में चुनावों में हुए विवादों, घटनाओं की संख्या देखी जाएगी
  • शांति व्यवस्था को प्राथमिकता देखते हुए किया जाएगा मोहल्ले का चयन
  • मोहल्ले के सार्वजनिक स्थान पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा  
  • मोहल्ले में अधिक पार्टीबंदी हो, जातीय और अन्य तरह के संघर्ष की आशंका
  • मोहल्ले के संभ्रात व्यक्ति, पूर्व जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी सहित अन्य को शामिल किया जाएगा
  • चौपाल में चौकी इंचार्ज, हल्का प्रभारी, बूथ पुलिस आफिसर और मोहल्ले के चौकीदार शामिल होंगे।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि थानों पर लगने वाली चौपाल अब गांव-मोहल्ले में लगेगी। अफसर मौजूद रहेंगे और त्वरित निस्तारण किया जाएगा। गांव-मोहल्लों का चयन करने के लिए मानक तय किया गया है। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक अफसर चौपाल में रहेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें