फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा मोहब्ब्त में मिली मौत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, पैर से गला दबाने से गई थी जान

Fri, 09 Sep 2022 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गुलरिहा के जमुनियां निवासी 38 वर्षीय राम सजन निषाद की लाश गांव से कुछ दूरी पर हाफिजनगर में नहर के किनारे धान के खेत में चार सितंबर को दिन में मिली थी। पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : twitter- @gorakhpurpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जमुनिया गांव निवासी राम सजन निषाद (38) की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई रामज्ञा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
 
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पत्नी गुंजा और उसके प्रेमी आमिर खान के रूप में हुई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गुलरिहा के जमुनियां निवासी 38 वर्षीय राम सजन निषाद की लाश गांव से कुछ दूरी पर हाफिजनगर में नहर के किनारे धान के खेत में चार सितंबर को दिन में मिली थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आमिर ने पूछताछ में बताया कि रामसजन उसका दोस्त था। घर आते-जाते उसकी पत्नी गुंजा से प्रेम संबंध हो गया। इस बात की जानकारी होने पर रामसजन विरोध करता था। तीन सितंबर को आमिर रामसजन को साथ लेकर गया और फिर शराब पिलाई।

नशे में आने के बाद बाइक से धान के खेत में ले जाकर धकेल दिया फिर पैर से उसके गले को तब तक दबाए रखा, जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। मौत के बाद अपनी प्रेमिका (मृतक की पत्नी) गुंजा को फोन कर बताया कि अब हम लोगों के बीच कोई नहीं आएगा, उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें