फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: निजी बसें हुईं बाहर तो ऑटो-ई रिक्शा की धमाचौकड़ी शुरू, चार स्टैंडों के लिए निकला है टेंडर

Wed, 04 Oct 2023 01:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

निजी बस स्टैंड नंदानगर में शुरू होने के बाद वहां ऑटो चालकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। कई ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने बताया कि नंदानगर से आंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, रेलवे स्टेशन और रेलवे बस स्टेशन का किराया 20 रुपये प्रति सवारी तय है।
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे पर खड़ा टेंपो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर की सड़कों पर मनमानी करने वाले बस चालकों पर तो लगाम लगा दी गई, लेकिन ऑटो और ई-रिक्शा चालकाें की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों और चौराहों पर इनका कब्जा होने से जाम के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


दोपहर 2:00 बजे : शास्त्री चौक पर ऑटो चालकों का कब्जा दिखा। यहां से बेतियाहाता और आंबेडकर चौक की तरफ जाने वाली दोनों पटरियों पर ऑटो चालकों की कतार लगी थी। एक ऑटो का चालक सड़क के बीच ऑटो खड़ा कर सवारी बैठा रहा था। यहां यातायात पुलिस और होमगार्ड के कई जवान नजर आ रहे थे, लेकिन किसी ने उसे रोकने-टोकते की जरूरत नहीं समझी।

दोपहर 2:30 बजे : आंबेडकर चौक के पास स्थित ऑटो स्टैंड पर ऑटो खड़ा नजर नहीं आया। सभी ऑटो दूर हटकर खड़े दिखे। इनकी कतार कचहरी बस स्टेशन तक नजर आ रही थी। कमिश्नर कार्यालय के सामने भी कई चालक ऑटो खड़ा कर सवारी भरते नजर आए। एक चालक ने तो अपने ऑटो को सड़क के बीच में ही खड़ा कर रखा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 108 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, छात्रा को सर्वाधिक 42 लाख का पैकेज

दोपहर 2.45 बजे : यूनिवर्सिटी चौक ऑटो स्टैंड पर कोई भी ऑटो खड़ा ही नहीं था, सभी सड़कों पर ही नजर आए।

Trending Videos
विज्ञापन

अपराह्न 3:00 बजे : धर्मशाला से असुरन जाने वाली सड़क पर ऑटो का कब्जा था। कई चालकों ने अपने ऑटो को धर्मशाला अंडरपास के नीचे खड़ा कर रखा था, इससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां होमगार्ड के जवान दिखे, लेकिन वह ड्यूटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: बुध-शुक्र फलदायी, मंगल-सूर्य की युति बढ़ाएगी झंझट; इस महीने पांच ग्रहों का होना है राशि परिवर्तन

चार स्टैंडों के लिए निकला है टेंडर
गुरु गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुशील मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में आंबेडकर चौक, यूनिवर्सिटी चौराहा, शास्त्री चौक और धर्मशाला मछली मंडी ऑटो स्टैंड पीपीपी मॉडल पर संचालित हो रहा था, लेकिन यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। ऐसे में ऑटो चालकों की मनमानी बढ़ गई है। जिसके बाद नगर निगम ने ऑटो स्टैंड के लिए टेंडर निकाला है, टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑटो चालकों की मनमानी से लोगों को निजात मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: देवरिया बाईपास पर फोरलेन के लिए 10 करोड़ और मिले, जल्द बनेगा फ्लाईओवर

20 रुपये है नंदानगर का किराया
निजी बस स्टैंड नंदानगर में शुरू होने के बाद वहां ऑटो चालकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। कई ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने बताया कि नंदानगर से आंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, रेलवे स्टेशन और रेलवे बस स्टेशन का किराया 20 रुपये प्रति सवारी तय है। अगर कोई चालक ज्यादा किराया वसूल रहा है तो यह गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें