गोरखपुर जिले में तिवारीपुर पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान में चोरी का भंडाफोड़ करते हुए बुधवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मंगलवार रात पुलिस गश्त पर थी और इस दौरान सड़क पर एक आरी के साथ युवक को पकड़ा, संदेह होने पर पूछताछ की और फिर घटनाओं के पर्दाफाश हो गए।
उसके बताने पर दूसरे साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी के सभी सामान बरामद कर लिए है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के दुर्गाबाड़ी निवासी विनय कुमार कुशवाहा और अलवापुर निवासी विकास भारती के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मंगलवार रात में पुलिस गश्त पर थी।
इस दौरान विकास को आरी के साथ पकड़ा। साथ में आरी लेकर सड़क पर टहलते युवक को देखकर पुलिस को संदेह हुआ और पूछताछ की तो आरी लेकर घूमने की कोई वजह नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने पर घटना कबूल कर ली।
बताया कि 12 फरवरी की रात वह अपने साथी विनय के साथ मिलकर हार्डवेयर की दुकान में चोरी की थी। पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर कटर मशीन पंप, एसी का मशीन, पेंट ब्रस, हथोड़ी, प्लास्टिक की पाइन, हप्सा ब्लेड और 1900 रुपये बरामद कर लिए हैं। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।