फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: बाइक पर पीछे बैठे तो भी लगा लें हेलमेट, नहीं तो कट जाएगा चालान

Sun, 17 Sep 2023 10:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

हेलमेट न पहनने वाले यातायात पुलिस से किसी तरह बच सकते हैं, लेकिन आरटीओ से बचना मुश्किल है। कई लोगों के पास जब बिना हेलमेट वाला चालान कटने का संदेश आया तो वह यातायात कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
गाड़ियों का चालान करते यातायात पुलिसकर्मी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर आरटीओ की नजर तिरछी हो गई है। अब चालक के साथ बाइक पर पीछे बैठने वाले शख्स को भी हेलमेट लगना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो बाइक का चालान कटना तय है।

विज्ञापन


हेलमेट न पहनने वाले यातायात पुलिस से किसी तरह बच सकते हैं, लेकिन आरटीओ से बचना मुश्किल है। कई लोगों के पास जब बिना हेलमेट वाला चालान कटने का संदेश आया तो वह यातायात कार्यालय पहुंच गए। उनका कहना था कि उन्होंने हेलमेट लगाया था, फिर भी उनका चालान हो गया है। जांच में सामने आया है कि बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था, इसलिए आरटीओ ने बाइक का चालान कर दिया।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बाइक पर पीछे बैठे शख्स काे भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन इस नियम का सख्ती के साथ पालन नहीं होता था। अब आरटीओ ने बाइक पर चालक के पीछे बिना हेलमेट बैठे लोगों पर भी सख्ती करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार बाइक पर पीछे बैठे शख्स को भी हेलमेट पहनना है। बाइक पर पीछे बैठा शख्स यदि हेलमेट नहीं पहनता है तो उनका चालान किया जाता है। -संजय कुमार झा, आरटीओ प्रवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें