फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द गोरक्षनगरी का: जलभराव और चोक नालियां वार्ड-42 की पहचान, मलेरिया और डेंगू का सता रहा भय

Mon, 11 Sep 2023 01:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
अमरूतानी बाग के पास टूटी नाली, व गंदगी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर महानगर के वार्ड संख्या-48 महाराणा प्रताप नगर में लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। वार्ड की नालियां चोक हैं। नालियों का पानी सड़क पर जमा है। गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों को मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का भय सता रहा है।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप नगर वार्ड में मोतीलाल बगिया के पास स्थित अमिना मस्जिद के आसपास की नालियां टूटी हैं। सड़क भी पूरी तरह से जर्जर है। इस सड़क पर नाले और बारिश का पानी जमा है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड के इस्लामिया नगर से बिलंदपुर मार्ग की दोनों तरफ की नालियां टूटी हैं। इससे नाली का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। पानी भरे रहने से यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अमरुतानी बाग के हसन मस्जिद के पास कूड़े के ढेर हैं। इसके अलावा हसन मस्जिद जाने वाली सड़क की दोनों तरफ की नालियां चोक हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नजरअंदाज करना पड़ा भारी: छेड़खानी पर जब भी बेटियों ने साधी चुप्पी तो गंवानी पड़ी जान, कई उदाहरण हैं यहां

स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी वार्ड में नियमित नहीं आते हैं। वार्ड में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नालियां तो साफ होती ही नहीं हैं। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है।

विज्ञापन

लोगों ने क्या कहा

वार्ड के इस्लामिया नगर में नालियां टूटी हैं। नालियों का पानी सड़क पर जमा रहता है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।-मोहम्मद सलीम

मुख्य सड़क को छोड़ दिया जाए तो वार्ड की लगभग सभी गलियों की हालत खराब है। नालियां चोक हैं। जगह-जगह जलभराव से लोगों को मलेरिया और डेंगू का भय सता रहा है।-इमरान दानिश अंसारी

इसे भी पढ़ें: फर्जी चालान से आम लोग परेशान: कारनामा ट्रैफिक पुलिस का, सिर पर हेलमेट फिर भी कर दिया चालान


अमरुतानी बाग हसन मस्जिद के पास कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई है। इससे नालियां पूरी तरह से चोक हैं। बदबू से लोग परेशान रहते हैं। -नबीउल्लाह अंसारी

वार्ड में गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार है। शाम होते ही मच्छर परेशान करने लगते हैं। जलापूर्ति का पानी अक्सर गंदा ही आता है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। -इकरामुद्दीन अंसारी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें