पार्क में 2000 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। धार्मिक महत्व वाले इन पौधों को उड़ीसा के कड़ियम और कोलकाता से मंगाया गया है। इन पौधों का वैज्ञानिक नाम, औषधीयगुण, धार्मिक महत्व की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। बोर्ड लगाकर इस पर पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इससे यहां आने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को इनकी जानकारी मिल सकेगी। औषधीय पौधे पार्क की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। इसके अलावा पार्क में जलाशय के नजदीक 500 स्क्वायर फीट का योग चबूतरा बनेगा।
इसे भी पढ़ें: अदाणी भी आ रहे गोरक्षनगरी, लगेगी सीमेंट फैक्टरी; इस इलाके की जमीन अफसरों को आई पसंद
इन प्रमुख पौधों के बारे में जान सकेंगे
हर्बल पार्क में अश्वगंधा, गिलोय, अदरक, तुलसी, रीठा, आंवला, रुद्राक्ष, अशोक, नीम, इमली, बेल, पीपल, पाकड़, बखाट, आसवपालव, हरिशृंगार, सर्पपर्णी, क्रोटन समेत अन्य अलग-अलग प्रजातियों के दो हजार पौधे लगाए जा रहे हैं।
फूड पार्क का निर्माण कार्य इसी माह में पूरा हो जाएगा। इसमें हर्बल पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। इन पौधों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही पार्क में ब्रेल टाइल भी लगाई जा रही है।
-किशन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता, जीडीए।