फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन: सस्ते दाम पर ठंडे पानी के इंतजार में कहीं बीत न जाए गर्मी

Tue, 10 May 2022 11:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर पेय जल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पहले से लगी वाटर वेंडिंग मशीनों को भी पुन: शुरू किए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सस्ते दाम पर आरओ संयंत्र का ठंडा पानी पीने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। संचालक ने लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया, जिसके चलते सभी 26 वाटर वेंडिंग मशीनें बंद हैं। अब रेल प्रशासन मशीनों को अपने नियंत्रण में चलवाने की कोशिश में है। लेकिन, प्रक्रिया इतनी धीमी है कि कहीं इन मशीनों को शुरू कराने में गर्मी न बीत जाए।

विज्ञापन


रेलवे ने गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों को सस्ते दाम पर आरओ संयंत्र का ठंडा पानी उपलब्ध कराने का दायित्व इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) को सौंपा था। सभी प्लेटफॉर्म पर दो से तीन मशीनें लगाई गईं। जानकारों की माने, तो कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने के दौरान लाइसेंस शुल्क बकाया हो गया। जब ट्रेनें चलनी शुरू हुई तो वाणिज्य विभाग ने लाइसेंस शुल्क और बिजली बिल जमा करने को कहा।

लेकिन, संचालक ने इसे जमा नहीं किया और मशीनें भी बंद कर दीं। इसके बाद रेल प्रशासन ने नोटिस जारी किया। अब सभी मशीनों को जब्त कर लिया गया है। रेल प्रशासन ने नए सिरे से एजेंसी तय करने का मन बनाया है । लेकिन, अभी न लाइसेंस तय किया गया है और न ही टेंडर निकाला गया है। इस प्रक्रिया में एक महीने से ज्यादा समय लगेगा। तब तक यात्रियों को एक लीटर ठंडे पानी के लिए 5 से 8 रुपये की जगह 15 रुपये खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पांच रुपये में मिलता था एक लीटर पानी

वाटर वेंडिंग मशीनों से महज 5 से 8 रुपये में एक लीटर पीने का पानी मिल जाता था। 8 से 12 रुपये में दो तथा 20 से 25 रुपये में पांच लीटर पानी मिलता था। यात्री पूरी यात्रा के लिए एक बार में ही पानी खरीदकर रख लेते हैं। उन्हें बार-बार प्लेटफार्म पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

15 रुपये में खरीदा पानी, वह भी गर्म

वैशाली एक्सप्रेस से सफर कर रहे राम विनोद ने बताया कि पहले पांच रुपये में एक बोतल में ठंडा मिल जाता था, इस बार मशीन बंद मिली। खानपान के स्टॉल से 15 रुपये में पानी खरीदा है, लेकिन वह भी गर्म मिला। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बैठे यात्री मोइन अली का कहना था कि आरओ संयंत्र का पानी काफी सस्ता पड़ता है। स्टेशन पर वाटर कूलर तो है लेकिन, पानी शुद्ध होगा कि नहीं इसे लेकर संशय है।

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर पेय जल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पहले से लगी वाटर वेंडिंग मशीनों को भी पुन: शुरू किए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें