मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शानदार बनाने की दिशा में भी सरकार प्रयास कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचलन के साथ ही मेट्रो पर भी प्रक्रियात्मक कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। विकास की ये योजनाएं खुशहाली का माध्यम हैं। इनकी सार्थकता तभी होगी जब आम नागरिक भी इनके रखरखाव व संरक्षण से जुड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में पहिए होते तो बेच देती सपा-बसपा की सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय एक-एक कर उद्योग बंद किए जा रहे थे। गोरखपुर का खाद कारखाना बंद कर दिया गया, पिपराइच चीनी मिल बंद कर दी गई। 2003 से 2017 तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहिए होते तो सपा-बसपा की सरकारें इसे बेच चुकी होतीं।
ये मौजूद रहे
लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक संत प्रसाद, विपिन सिंह ने भी संबोधित किया। आभार ज्ञापन महापौर सीताराम जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, संगीता यादव, संत प्रसाद, डॉ विमलेश पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।