फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 विधानसभा सीटों पर मतदान, योगी सरकार के पांच मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

Thu, 03 Mar 2022 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रुद्रपुर से जय प्रकाश निषाद, सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी, बांसी विधानसभा सीट से स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और गोरखपुर की खजनी सीट से मंत्री श्रीराम चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
बाएं यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती और गोरखपुर मंडल के सात जिलों में बुधवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। इन जिलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले पांच बार लगातार गोरखपुर के सांसद रहे हैं। दूसरी तरफ, छठवें चरण के चुनाव में योगी सरकार के पांच मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव लगी है।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल के चुनाव छठवें चरण में बुधवार को होंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम छह बजे तक मताधिकार का प्रयोग किया जा सकेगा। वाहनों के आवागमन पर किसी तरह की रोक नहीं है। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक वाहन से जाया जा सकेगा। दोनों मंडल की अलग-अलग सीटों से योगी सरकार के पांच मंत्री भी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रुद्रपुर से जय प्रकाश निषाद, सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी, बांसी विधानसभा सीट से स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और गोरखपुर की खजनी सीट से मंत्री श्रीराम चौहान चुनाव लड़ रहे हैं।     

बूथ संख्या 249 पर मतदान करेंगे योगी

मुख्यमंत्री व शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ (कन्या) के बूथ संख्या 249 पर मतदान करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मतदान के बाद योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार पर निकल जाएंगे। वाराणसी व आजमगढ़ मंडल के कई जिलों में सातवें चरण के दौरान सात मार्च को चुनाव होना है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें