फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में भीड़ ने एसओ की गाड़ी का शीशा तोड़ा, पुलिसकर्मियों ने छिपकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ के विरोध में भीड़ ने एसओ की गाड़ी का शीशा तोड़ा, पुलिसकर्मियों ने छिपकर बचाई जान
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। नगर के राजनगर वार्ड स्थित कब्रिस्तान के निकट बगीचे में रविवार की सुबह अग्नि पथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को समझाने पुलिस पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया। युवकों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ने के साथ अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिसकर्मियों ने छिपकर किसी तरह जान बचाई। जबकि पेट्रोल पंप पर भी तोड़फोड़ की गई। इससे नगर में अफरातफरी का माहौल रहा। डीआईजी जे रवींदर गौड और एसपी संकल्प शर्मा ने घटना का जायजा लिया। 34 नामजद समेत तीन सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 18 युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
सेना में चार साल की नौकरी देने वाली योजना अग्नि पथ का विरोध कर रहे युवा सुबह करीब नौ बजे कब्रिस्तान वाले बगीचे में सुनियोजित तरीके से जुट गए। सभी हाथ में लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर लिए सड़क पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच युवक बेकाबू हो गए और पुलिस वाहन का शीशा तोड़ उन पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाया। करीब डेढ़ तक चले बवाल में मनबढ़ युवकों ने ब्लॉक, पैना बाइपास आदि जगहों पर तोड़फोड़ किया। एसओ जयशंकर मिश्र ने उच्चाधिकारियों को हालात से अवगत कराते हुए करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस, क्यूआरटी आदि बुला ली। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देर शाम तक एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ देवानंद और करीब छह थानों की पुलिस मौजूद रही। डीआईजी गोरखपुर जे रवींदर गौड़ने कहा कि बवाल करने वालों की पहचान की जा रही है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। उकसाने वालों को भी बेनकाब करते हुए कार्रवाई की जाएगी। विभागीय बैठक भी की जा रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप में छिपकर पुलिस ने बचाई जान, युवाओं ने की तोड़फोड़
बरहज। अग्निपथ के विरोध में युवाओं के बवाल से पुलिस बैकफुट पर आ गई। एक पुलिस कर्मी ने भागकर पेट्रोल पंप में छिपकर गया। शटर न उठाने और पुलिसकर्मी को बाहर न निकालने पर उपद्रवियों ने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। बवाल के कारण नगर में अफरातफरी का माहौल रहा, जिससे दुकानें बंद हो गई थीं, जबकि वाहनों का आवागमन भी ठप रहा।
अग्निपथ के विरोध में सुबह करीब नौ बजे 300 से अधिक की संख्या में युवक सड़क पर उतर गए। समझाने-बुझाने पहुंची पुलिस को मनबढ़ों ने दौड़ा लिया। कांस्टेबल अखिलेश कुमार ने निकट पेट्रोल पंप में छिपकर जान बचाया। भीड़ पेट्रोल पंप पर पहुंच कांस्टेबल को बाहर निकालने की मांग करने लगी। सिपाही को बाहर न निकालने पर उपद्रवियों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सेल्समैन से 87 हजार रुपये और करीब 15 हजार रुपये के मोबिल ऑयल आदि सामान लूटने की भी बात सामने आ रही है। तोड़फोड़ और ईंट-पत्थर चलने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक नगर में अफरातफरी का माहौल रहा। बवाल को देखते हुए नगर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। स्थानीय पुलिस के अलावा मदनपुर, मईल, भलुअनी सहित करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस, क्यूआरटी, भटनी जीआरपी आदि बुला लिया गया था। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। उपद्रव के कारण नगर की दुकानें बंद होने और आवागमन ठप होने से लोग हलकान रहे। सवारी के लिए दो से तीन किलोमीटर की दूरी पैदल तय करना पड़ रहा था।
भीड़ जुटाने के लिए व्हाट्सप ग्रुप का इस्तेमाल
अग्निपथ के विरोध में नगर में युवाओं को एकत्रित करने के लिए सोशल प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया गया था। आर्मी, माफिया आदि नाम से बने व्हाट्सप ग्रुप के जरिए एक दिन पूर्व युवाओं को मैसेज कर हर्ष चंद कालेज के निकट जुटने की अपील की गई थी। लेकिन पुलिस फोर्स की तैनाती से जगह परिवर्तित करते हुए सभी कब्रिस्तान के निकट बगीचे में एकत्रित हुए थे। इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उपद्रवी, गांवों में दबिश दे रही पुलिस
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि अग्निपथ के विरोध में बवाल करने वालों की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। उपद्रवियों की पहचान के आधार पर पुलिस धरपकड़ कर रही है। पुलिस ने पैना, लवरछी, कपरवार, रगरगंज, बेलडांड़, नौका टोला, मेहियवां आदि गांवों में पुलिस दबिश दी। गांवों में अफरातफरी का माहौल है। पुलिस के अनुसार करीब 15 लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। पकड़ाए युवकों से पुलिसिया पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं।
व्यापारियों ने की शिकायत
पैना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर हुए तोड़फोड़ के विरोध में व्यापारियों ने थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की है। सबने क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। हालांकि व्यापारियों को डीआईजी से मिलने से पुलिस ने रोक दिया। मौके पर उमाशंकर मद्धेशिया, मनोज गुप्त, हरिशंकर, रामकेश्वर, शिवकुमार, तारकेश्वर, श्याम सुंदर जायसवाल, महेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने की घटना की निंदा
अग्निपथ के विरोध में पेट्रोल पंप पर हुए तोड़फोड़ का एसोसिएशन ने निंदा किया है। एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष शिवानंद जायसवाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र के निर्देश पर स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम भेजा गया है। उच्चाधिकारियों से मिलकर दोषियों को खिलाफ कार्रवाई और क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें