गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दूसरे गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। कुछ अन्य लड़कों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले में किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों रंजीत व सत्यम सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक एक गांव की किशोरी को बगल के गांव के दो युवक बहला-फुसलाकर बाइक से कहीं ले गए। आरोप है कि एक सुनसान जगह पर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इसी बीच कुछ अन्य लड़के भी वहां पहुंच गए और घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की जानकारी लड़की की मां को हुई तो उन्होंने रविवार को बेलीपार पुलिस को तहरीर दी। बेलीपार पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।