फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर की घटना के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सलेमपुर। उदयपुर की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को विहिप के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। हनुमान चालीसा का पाठ कर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख संतोष दुबे ने कहा कि उदयपुर में दिन दहाड़े कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई। कन्हैया लाल को सात दिनों से जान मारने की धमकी दी जा रही थी। थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके बावजूद, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई। सभा के अंत में राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी को सौंपा। ज्ञापन में राजस्थान की गहलोत सरकार को बर्खास्त करने, हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, पीएफआई को संपूर्ण देश में प्रतिबंधित करने व कन्हैया लाल के परिवार वालों को पांच करोड़ रुपये देने का आदेश करने की मांग की गई। इस दौरान जिला संयोजक मनीष बजरंगी, परमवीर रौनियार, अमरजीत, सत्येंद्र वर्मा, रामदास, वकील कुशवाहा, राम मनोहर, ओमप्रकाश, सुमित कुशवाहा, अरुण शर्मा, राजेश मिश्र, विकास धनगर, तेजश्व श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, राम छबीला शर्मा, अवधेश, सोनू गुप्ता, छेदी जायसवाल, योगेश शर्मा, मनोज कुशवाहा, कृष्णा कुमार मद्देशिया, विकास कुमार के अलावे भाजपा के कन्हैया जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अनिल ठाकुर मौजूद रहे। इसको लेकर सीओ देव आनंद, कोतवाल नवीन कुमार मिश्र समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें