फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण रक्षा: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुरू हुआ वन महोत्सव, रोपे जाएंगे पौधे

Fri, 02 Jul 2021 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रोपे गए पौधों के संरक्षण के लिए एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स और डीएसडब्लू कार्यालय को 25-25 हजार पौधों का दिया जाएगा लक्ष्य, विवि परिसर में 500 पौधे रोपे जाएंगे साथ ही संबद्ध 350 महविद्यालयों में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर दीदउ गोरखपुर विवि में कुलपति राजेश सिंह ने शुक्रवार को वन महोत्सव की शुरूआत की। उन्होंने राजनीति विज्ञान, दीक्षा भवन और एनएसएस कार्यालय परिसर में पीपल के पौधे रोप कर सभी को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

 
पौधारोपण कार्यक्रम का आरंभ करते हुए कुलपति ने कहा कि पौधों को लगाने मात्र से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। विवि में कार्यरत हर शिक्षक दो पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा।

एक दिन पूर्व कुलाधिपति की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में विवि को एक लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें महाविद्यालयों का भी सहयोग लिया जाएगा। रोपे गए पौधों के संरक्षण के लिए एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स और डीएसडब्लू कार्यालय को 25-25 हजार पौधों का लक्ष्य दिया जाएगा। पौधों के संरक्षण की कार्ययोजना भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि विवि परिसर में 500 पौधे रोपे जाएंगे साथ ही संबद्ध 350 महविद्यालयों में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान प्रो रजनीकांत पांडेय, प्रो. सतीश चंद्र पांडेय, प्रो. अजय सिंह, प्रो. रूसीराम महानंदा, प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. विनय सिंह, प्रो. विनीता पाठक, एनएसएस कोआर्डिनेटर डॉ. केशव सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, दीपेंद्रमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

दीक्षा भवन का निरीक्षण
पौधरोपण के बाद कुलपति राजेश सिंह दीक्षा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान वहा संचालित होने वाली बीएससी एग्रीकल्चर और एमएससी एग्रीकल्चर की कक्षाओं के संचालन के विषय में निर्देश दिए। दक्षिणी प्रवेश द्वार के सुंदरीकरण के लिए बागवानी विशेषज्ञ से बातचीत की। कैंटीन संचालन की कार्ययोजना बनाकर 10 दिन में कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें