फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने की बात सुन खौफ में आया प्रेमी, प्रेमिका से थाने में ही रचा ली शादी

Wed, 10 Feb 2021 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के तो कई मामले सामने आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाने में एक अलग ही नजारा दिखा। जहां कल तक शादी से इनकार करने वाला युवक कानूनी कार्रवाई में खुद को फंसता देख थाने पहुंच गया और युवती से शादी करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन


बता दें कि युवक युवती दोनों बालिग हैं। युवक शादी का प्रस्ताव लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने भी पहल की और थाना परिसर स्थित मंदिर में उनकी शादी करा दी। पहले तो लड़के के घरवाले रजामंद नहीं थे, लेकिन जब पुलिस वालों ने कानूनी कार्रवाई समझाई तो वे भी राजी खुशी शादी में शामिल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा का युवक गुलरिहा इलाके के एक गांव स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। इसी बीच पड़ोस की स्वजातीय युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के घरवालों को हुई तो वे रिश्ता लेकर लड़के के घर पहुंच गए। मगर लड़के के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की की ओर से पिता ने थाने में तहरीर दी और युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया। खुद को कानूनी कार्रवाई में फंसता देख युवक समझ गया कि उसे जेल जाना पड़ सकता है। जेल जाने से बचने के लिए उसने घरवालों को समझाया, नहीं माने तो थाने पहुंच गया। फिर पुलिस ने घरवालों को समझाकर मंगलवार को दोनों की थाने में शादी करवा दी।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें