फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर में 22,500 कर्मचारी संभालेंगे चुनाव की कमान, जांच में दुरुस्त मिले सभी ईवीएम और वीवीपैट

Sat, 08 Jan 2022 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

UP Election 2022: बीईएल के इंजीनियरों की जांच में सभी ईवीएम और वीवीपैट दुरुस्त मिले हैं। जिले में 7,386 बैलेट यूनिट, 5629 कंट्रोल यूनिट और 5791 वीवीपैट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 की अधिकृत घोषणा जल्द ही होने वाली है। लिहाजा, जिला प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में तेजी से जुट गया है। मतदान के लिए 22,500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हालांकि, वास्तविक जरूरत 18,500 कर्मचारियों की है। इसमें 10 फीसदी अतिरिक्त कर्मचारी भी शामिल हैं। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, कर्मचारियों के कंप्यूटराइज रैंडमाइजेशन (पारदर्शिता के लिए कंप्यूटर से कर्मचारियों को ड्यूटी आवंटित करना) के लिए जरूरत से करीब 30 फीसदी अधिक कर्मचारी तैनात किए जाते हैं।

विज्ञापन


इसी तरह जिले के 4,126 बूथ के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट भी मौजूद हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य के मुताबिक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियर सभी की जांच भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 7,386 बैलेट यूनिट (बीयू) और 5,629 कंट्रोल यूनिट (सीयू) उपलब्ध हैं।

इसी तरह 5,791 वीवीपैट मौजूद हैं। प्रत्येक बूथ पर एक-एक बीयू, सीयू और वीवीपैट रखे जाएंगे। जहां प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होगी वहां दो बीयू रखे जाएंगे। एक बीयू में 15 प्रत्याशियों के नाम के अलावा एक बटन नोटा का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें