फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Chunav Result: 22 साल की मनोरमा चुनी गईं इमिलिया गांव की प्रधान, बोलीं- राजनीति नहीं, विकास कराना है मेरा उद्देश्य

Mon, 03 May 2021 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मनोरमा ने कहा कि राजनीति नहीं, गांव का विकास कराना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। मनोरमा ने इसी साल स्नातक की पढ़ाई पूरी की है, प्रधानी के साथ वह बीएड की पढ़ाई करना चाहती हैं।
विज्ञापन
नवागत ग्राम प्रधान मनोरमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच के इमिलिया उर्फ विजहरा गांव के लोगों ने 22 साल की युवती मनोरमा पुत्री अवधेश प्रसाद को अपना प्रधान चुन लिया है। इसी साल स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली मनोरमा कहती हैं कि मेरा मुख्य उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि गांव का विकास कराना है। प्रधानी करने के साथ ही वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। उनकी तमन्ना बीएड करके शिक्षक बनने की है।  
विज्ञापन


टेलीफोन पर हुई बातचीत में मनोरमा ने कहा कि गांव की जनता ने जो सम्मान दिया है उसके लिए वह उनकी आभारी हैं। मेरी पूरी कोशिश होगी कि गांव वालों की अपेक्षाओं पर खरी उतरूं। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में विकास की बहुत जरूरत है। गांव में अनेक परिवार कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहे हैं।

इन सभी को पक्की छत दिलवाना ही मेरा सपना है। गांव में जो भी विकास के काम नहीं हुए हैं उसे जल्द कराया जाएगा। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सभी मतदाताओं के साथ आशा का काम करने वाली अपनी मां शांति देवी को दिया। मनोरमा दो भाइयों के बीच इकलौती बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें