फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साहब! पिताजी नहीं होने दे रहे मेरी शादी, कर लूंगा खुदकुशी; थाने पहुंचकर युवक ने लगाई गुहार

Tue, 22 Jul 2025 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

सिद्धार्थनगर में एक युवक ने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई है। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा कि उसके पिता व ग्राम प्रधान उसकी शादी काट रहे हैं। कोतवाल साहब कुछ कीजिए, मेरी उम्र 26 वर्ष हो चुकी है। मैं धरती का बोझ बनने के लिए थोड़ी आया हूं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली इलाके में एक हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को एक युवक थाने पहुंचा और एसओ से कहा कि साहब पिता उसकी शादी में बाधा बन रहे हैं। जहां बात बनती है, वहां काट देते हैं।
विज्ञापन


अगर मामले का निस्तारण नहीं हुआ और शादी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा। यह सुनकर एसओ और वहां मौजूद लोग हैरान हो गए और उसे समझाने लगे। पुलिस ने पिता व प्रधान को बुलाया और शादी कराने का निर्देश दिया।

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में युवक ने लिखा कि उसके पिता व ग्राम प्रधान उसकी शादी काट रहे हैं। कोतवाल साहब कुछ कीजिए, मेरी उम्र 26 वर्ष हो चुकी है। मैं धरती का बोझ बनने के लिए थोड़ी आया हूं। 
विज्ञापन


लड़के की बात सुनकर कोतवाल साहब के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने युवक को बिठाया और उसकी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। लड़के ने बताया कि उसने शादी करने के लिए लड़की भी देख रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

पिता की मर्जी से नहीं करनी है शादी
युवक ने कहा कि उसके पिता और प्रधान उसे नेपाल और बिहार में शादी करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह इन दोनों जगहों पर शादी नहीं करना चाह रहा है। उसे यूपी की लड़की चाहिए, वह भी थोड़ी पढ़ी लिखी होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें