फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: खरमास के बाद गोरखपुर में घोषित होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, संगठन को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी ने की थी रैली

Sun, 09 Jan 2022 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए पार्टी ने नाम फाइनल कर दिए हैं। हालांकि एक-एक सीट के लिए 10 से 12 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं स्क्रीनिंग कमेटी ने जिले में प्रत्येक विधानसभा में जाकर सर्वे किया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा।(file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए पार्टी ने नाम फाइनल कर दिए हैं। हालांकि एक-एक सीट के लिए 10 से 12 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं स्क्रीनिंग कमेटी ने जिले में प्रत्येक विधानसभा में जाकर सर्वे किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी को गोरखपुर जिले की नौ विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के लिए खरमास के खत्म होने का इंतजार है। राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर विभिन्न टीमों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाकर उम्मीदवारों के लिए सर्वे किया है। लोगों का फीडबैक लेने के बाद प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। बताया गया कि एक-एक सीट के लिए 10-12 लोगों ने दावेदारी पेश की है।

उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने विभिन्न मुद्दों और अभियान के जरिए लोगों तक पार्टी की पहुंच बनाने की कोशिश की है। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रियंका गांधी ने चंपा देवी पार्क में रैली भी की थी। इसके बाद से कांग्रेसियों में काफी जोश दिखाई भी दे रहा है। इसी वजह से जिले की गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, कैंपियरगंज, बांसगांव, पिपराइच, सहजनवां, खजनी और चिल्लूपार विधानसभा सीटों के लिए कई दावेदार टिकट पाने की कतार में हैं। सभी ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व तक दावेदारी पेश की है। बताया जा रहा है कि हर विधानसभा सीट से 10 से 12 लोगों ने टिकट की दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन


वहीं, प्रत्याशियों की पैठ जानने और लोगों के बीच उनकी पकड़ समझने के लिए छत्तीसगढ़ के मंत्री कुंवर सिंह निषाद, भुवनेश्वर बघेल के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी की प्रभारी एवं महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में टीम ने सर्वे भी किया है। दावेदारों के बारे में लोगों का फीडबैक भी लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान का कहना है कि स्क्रीनिंग कमेटी ने विभिन्न सर्वे और फीडबैक के आधार पर जिले की सभी विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर लिए हैं। खरमास के बाद दावेदारों के नाम घोषित हो जाएंगे। निर्मला का कहना है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें