फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2021: रिजल्ट पाकर चहके मेधावी, घर रहकर ही मनाया जश्न

Sat, 31 Jul 2021 09:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

छात्र अपने मैट्रिक या माध्यमिक और इंटर या कक्षा 12वीं के परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओ का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को लेकर सभी स्कूलों के अपने अपने दावे हैं। जिले के 485 माध्यमिक विद्यालयों के 142744 के भाग्य का फैसला हुआ है। अन्य बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड के मेधावियों पर भी नंबरो की बारिश हुई है। विद्यार्थी upmsp.edu.in तथा upresults.nic.in परिणाम को देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों को बुलाकर मुंह मीठा कराया गया। ज्यादातर स्कूलों में शनिवार के चलते सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं रद कर दी थी। दोनों परीक्षाओं का परिणाम तैयार करने के लिए फार्मूला तय करके उसे जारी किया गया है। जनपद में इस बार हाईस्कूल के 74737 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 74490 संस्थागत तथा 247 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार इंटर में कुल पंजीकृत 68569 विद्यार्थियों में संस्थागत 67176 तथा 1393 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं रहे।

सर्वर ने छकाया, परिणाम को लेकर अफरा तफरी
यूपी बोर्ड के परिणाम को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट ने स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को खूब रुलाया। स्लो सर्वर के चलते विद्यार्थियों के परिणाम निकालने में प्रधानाचार्यो को परेशान होना पड़ा। देर रात तक परिणाम के लिए वो परेशान नजर आए। ऐसा ही हॉल साइबर कैफे का रहा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

एसवीएम के आदित्य का दसवीं और बारहवीं में जलवा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्य नगर उतरी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। विद्यालय के छात्र आदित्य पांडेय ने 12वीं की परीक्षा में 89.2 फीसदी अंक तो दसवीं में आदित्य यादव ने 93.17 फीसदी अंक हासिल का स्कूल टॉपर बने हैं।

बारहवीं में प्रियांशु श्रीवास्तव और उज्ज्वल राय ने संयुक्त रूप से 87.2 फ़ीसदी अंक हासिल किया है। धर्मवीर यादव और मदन मोहन ने 87 फीसदी अंक हासिल किया है। दसवीं में आशीर्वाद पांडेय ने 91.33, शिवम मौर्या 90.16, आशुतोष दुबे, अभिषेक और अविनाश ने संयुक्त रूप से 90 फीसदी अंक हासिल किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें