फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े कदम: सीएम योगी ने जिले के स्वयं सहायता समूहों को दी 8.47 करोड़ की सौगात, इस खास फंड के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे समूह

Sat, 31 Jul 2021 09:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रिवॉल्विंग फंड और कम्युनिटी इन्वेंस्टमेंट फंड जारी कर महिलाओं को आर्थिक उन्नति की राह दिखाई।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले के 1264 स्वयं सहायता समूहों को 8.47 करोड़ की सौगात दी है। यह धनराशि रिवॉल्विंग फंड और कम्युनिटी इन्वेंस्टमेंट फंड के रूप में ये समूह इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन मिशन की ओर से मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार से शाम चार बजे सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी हो रहीं हैं।

गोरखपुर के 1264 महिला समूहों को रिवॉल्विंग फंड से 15 हजार रुपये प्रति की दर से 1.90 करोड़ रुपये जारी किए। इसी तरह 1.10 लाख रुपये प्रति की दर से 598 समूहों को कम्युनिटी इन्वेंस्टमेंट फंड के रूप में 6.58 करोड़ जारी किए। इस मौके पर सीएम ने कई जिलों की लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान परियोजना निदेशक एवं प्रभारी उपायुक्त स्वत: रोजगार राम सिंह, जिला मिशन प्रबंधक नीतेश जायसवाल, विनोद सिंह, सचिन कुमार, राहुल वर्मा, अभिषेक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से वर्चुअल माध्यम से रूबरू हुईं पांच हजार महिलाएं

सीएम की वर्चुअल बैठक में जिले के बीस ब्लॉकों पर स्वयं सहायता समूहों की 250-250 महिलाओं ने भाग लिया। ब्लॉकों पर आयोजित वीडियो कॉफ्रेंसिंग में करीब पांच हजार महिलाओं ने भाग लिया। सीएम से वर्चुअल माध्यम से रूबरू हुईं नीलम उत्साहित दिखीं, बोलीं कि ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। अनीता ने कहा कि अब महिलाएं सिर्फ चूल्हा चौका तक सीमित नहीं हैं समाज के विकास में भी हिस्सा ले रहीं हैं। अर्चना ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिला परिवार चलाने की जिम्मेदारी भी उठा रहीं हैं।

इन स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया
कार्यक्रम में चरगांवा ब्लॉक से सीता प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की अनीता, कृष्णा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की विमला, गंगा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की चंदन देवी, राधा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की पुष्पा, दुर्गा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की नीलम, पिपरौली ब्लॉक से एकता प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की ममता, पार्वती प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की अनीता, राधा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की बबीता, राधा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की पुष्पा देवी मौजूद रहीं। इसके अलावा विकास प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की अर्चना मौजूद रहीं। इसी तरह सहजनवां ब्लॉक से गौतम बुद्ध प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की रीता, भोलेनाथ प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की भुमिला, मां दुर्गा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की शीला, राम प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की शांति एवं उजाला प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की पूनम मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें