फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: सात हजार कक्ष निरीक्षकों की सूची बोर्ड ने की जारी, 24 मार्च से होगी परीक्षा

Wed, 23 Mar 2022 11:10 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

केंद्र व्यवस्थापकों से हासिल कर सकेंगे परिचयपत्र, 24 मार्च से प्रारंभ होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपी बोर्ड के 24 मार्च से प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं की निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 7,000 कक्ष निरीक्षकों की सूची को जारी कर दिया है। कक्ष निरीक्षकों को  फोटोयुक्त परिचयपत्र केंद्र व्यवस्थापकों से हासिल करना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र के भीतर अनिवार्य रूप से इसे अपने पास रखना होगा।  परीक्षा के लिए 199 केंद्र बनाए गए हैं, जहां, 1,27,586 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को भी राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में बने डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग का ट्रॉयल किया गया। इस दौरान जो तकनीकी समस्याएं आई उन्हें दूर किया गया। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश पत्र वितरण का कार्य भी अंतिम चरण में है। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से दो पालियों में होंगी।

हाईस्कूल का पेपर 11 अप्रैल तो इंटर का 20 अप्रैल को खत्म होगा। पहली बार बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों की सूची को सीधे तौर पर जारी किया है।  इसके साथ ही इनके मिलने वाला पारिश्रमिक भी सीधे तौर पर बैंक एकाउंट में भेजा जाएगा। नकलविहीन परीक्षाओं के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें