फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: सीएम योगी से मतदाता बोले- आप निश्चिंत होकर प्रदेश देखें, हम लोग गोरखपुर संभाल लेंगे

Sun, 06 Feb 2022 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

मतदाता सम्मेलन में पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने खुद को पंजाबी समाज से जोड़ा और मंच से कहा ‘जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल’। इस पर खूब तालियां बजीं। जय श्रीराम के नारे भी लगे। संचालन उत्तर राज्य पंजाबी अकादमी के सदस्य सरदार जरनैल सिंह नीटू ने किया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान लोगों ने कहा कि आप निश्चिंत होकर अन्य जगहों पर प्रचार कीजिए। गोरखपुर को हम लोग देख लेंगे। आपको यहां आने की जरूरत नहीं। आप प्रदेश संभालिए। यहां देखने के लिए हम काफी हैं। प्रेम व श्रद्धा का यह भाव देख योगी सहित वहां खड़े सभी लोग अभिभूत हो गए।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में मत्था टेका 
मतदाता सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री ने मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में मत्था टेका और अपनी श्रद्धा निवेदित की। सरदार रक्षपाल सिंह ने उन्हें सरोपा भेंट किया। योगी ने गुरुद्वारा का निरीक्षण भी किया। गुरुद्वारा का सुंदरीकरण कराया गया है। इस मौके पर रविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरमीत सिंह, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह कोहली, अमृतपाल सिंह, कुलवंत कौर व अमर अमर जीत सिंह मौजूद रहे।    

जो बोले सो निहाल और जय श्रीराम का जयकारा
मोहद्दीपुर गुरुद्वारा के सामने आयोजित मतदाता सम्मेलन में पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने खुद को पंजाबी समाज से जोड़ा और मंच से कहा ‘जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल’। इस दौरान खूब तालियां बजीं। जय श्रीराम के नारे भी लगे। संचालन उत्तर राज्य पंजाबी अकादमी के सदस्य सरदार जरनैल सिंह नीटू ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें