इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गोरखपुर इकाई व अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत शुक्रवार को डॉक्टर्स डे पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
शहर के बड़े अस्पताल, क्लीनिक व नर्सिंग होम में डॉक्टर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक डॉक्टर निशुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगे, फिर उचित सलाह देंगे। निशुल्क दवाइयां देंगे। कुछ पैथालॉजी जांचें भी निशुल्क होंगी। आईएमए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।
प्रोटोकॉल का पालन करें
आईएमए और अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील की गई है। स्वास्थ्य शिविर में अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर आना है। दो गज की दूरी का पालन करना है।