फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश: कहा- बार व बेंच के सहयोग से करें मुकदमों का त्वरित निस्तारण, गोरखनाथ मंदिर भी पहुंचे

Thu, 30 Jun 2022 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर 

सार

गोरखपुर पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की वेबसाइट को लांच किया। उन्होंने कहा कि बार व बेंच के सहयोग से मुकदमों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए। इससे आम जनमानस में न्याय के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। इस दौरान गुरु गोरखनाथ के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
गोरखपुर पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। लंबित मुकदमों की संख्या भी अधिक है। बार व बेंच के सहयोग से मुकदमों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए। इससे आम जनमानस में न्याय के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। तकनीकी के इस्तेमाल से समस्याओं के समाधान में सहूलियत हो रही है। यह कहना है इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल का। वह गुरुवार को गोरखपुर आए और सभागार में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की वेबसाइट को लांच किया। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस बार का इतिहास बहुत पुराना है। बार से निकलने वाले अधिवक्ता सम्मानित पदों पर गए हैं। बार एसोसिएशन ने अपनी वेबसाइट लांच की है। यह अच्छा काम है। इससे पहले बार एसोसिएशन की तरफ से मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया गया। इस मौके पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश/ प्रसाशनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग, जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी, प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय व मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन ने मांगों को लेकर सौंपा 
बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भी दिया। इसमें न्यायिक अधिकारियों के रिक्त पदों को जल्द भरने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा वाणिज्यिक न्यायालय को दीवानी न्यायालय परिसर में स्थानांतरित किए जाने, गगहा और खजनी के फौजदारी मामलों की जो पत्रावलियां बाह्य न्यायालय बांसगांव में स्थानांतरित हो गई हैं, उसे वापस मंगाया जाने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के पांच न्यायालयों में पत्रावलियां समान रूप से वितरित किए जाने की मांग भी शामिल रही।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किया। मुख्य न्यायाधीश करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य न्यायाधीश को एक जिला एक उत्पाद में शामिल टेराकोटा शिल्प से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की है। मुख्य न्यायाधीश का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प गुच्छ देकर किया। मुख्यमंत्री ने साथ जाकर मुख्य न्यायाधीश को दर्शन-पूजन कराया और गोरक्षपीठ की महिमा, सामाजिक कामकाज की जानकारी भी दी। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर का प्रसाद भी ग्रहण किया है। वह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करके खुश दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें