फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, 'केंद्र में मोदी, उत्तर प्रदेश में योगी जरूरी'

Sat, 19 Feb 2022 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

केंद्रीय मंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना, बोले- करहल से काशी, गाजियाबाद से गोरखपुर तक भाजपा की लहर।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में जिस तरह केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, उसी तरह उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की जरूरत है। यह जनता समझती है। भाजपा का एजेंडा विकास है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। मैनपुरी के करहल से काशी और गाजियाबाद से गोरखपुर तक भाजपा का डंका बज रहा है। 300 पार का नारा सही साबित होगा। योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। यह कहना है केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का। वह शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोरखपुर का विकास देश-दुनिया में नजीर है। खाद कारखाना व एम्स बनकर तैयार है। 2017 से पहले गोरखपुर या फिर उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी, यह जनता को पता है। कोई नहीं चाहता कि पहले वाली स्थिति आए। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था बहुत अच्छी है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। परिवारवादी या माफियावादी पहले, दूसरे चरण के चुनाव से  लहर की झूठी अफवाह फैलाए हुए थे। तीसरे चरण के चुनाव के बाद अफवाह की हवा निकल जाएगी। पता चल जाएगा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता के करीब नहीं पहुंच पाएंगे। जनता जनार्दन का आशीर्वाद मोदी-योगी के साथ है। 

महिलाओं का सम्मान बढ़ा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। सुरक्षा का माहौल है। पहले ऐसा नहीं था। सपा के एक वरिष्ठ नेता दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं की खिल्ली उड़ाते थे। वे कहते थे कि लड़के से गलती हो जाती है। ऐसी सोच रखने वालों को महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। सपा को सबक जरूर सिखाएंगी। भाजपा सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा सरकार को आजमा लिया है। अब जाति-धर्म की राजनीति के सहारे सत्ता नहीं मिलेगी।

हर चुनाव को गंभीरता से लेती है पार्टी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है। कभी यह मानकर नहीं चलती कि बड़ा नेता चुनाव लड़ रहा है तो प्रचार नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वह रिकार्ड मतों के अंतर से चुनाव जीतेंगे, फिर भी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला व महानगर इकाई के कार्यकर्ता हर मतदाता के घर जा रहे हैं। यह सिलसिला चलता रहेगा। गोरखपुर या फिर उत्तर प्रदेश में किसी तरह की चुनौती नहीं है। लोकतंत्र का उत्सव है। सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है। कांग्रेस की हालत बदतर है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें