फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: निर्माणाधीन मकान के बगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 19 Feb 2022 04:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

निर्माणाधीन मकान के बगल में लाश मिली है। युवक के मुंह से खून बह रहा था। पुलिस बोली, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के अमवा टोला, दौलतपुर में शनिवार सुबह जुगानी निषाद (35) का शव मिला। शव उनके निर्माणाधीन मकान के बगल में ही मिला है। मुंह से खून बहा था, जिस वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही। हालांकि, शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दौलतपुर निवासी जुगानी निषाद गांव में ही पैतृक घर से हटकर अपना मकान बनवा रहे थे। रात में जुगानी वहीं पर सो जाते थे और सुबह घर आते थे। शनिवार सुबह घर नहीं लौटने पर पत्नी खोजते हुए निर्माणाधीन मकान पर पहुंच गई। तब उसकी नजर मकान के बगल में पड़े शव पर पड़ा।

पत्नी की सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर जांच किए। पुलिस के मुताबिक, मुंह से खून बहा है, लेकिन असल वजह मौत की क्या है और क्यों खून बहा है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगा। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चार बच्चों के पिता थे जुगानी

जुगानी मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। पैतृक जमीन बेचकर जुगानी मकान बनवा रहे थे। उनके चार बच्चे हैं। तीन पुत्री व एक पुत्र है। सभी छोटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें