ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, सांसद गोरखपुर रवि किशन, राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल, जय प्रकाश निषाद, प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, मंत्री श्रीराम चौहान, विधायक राकेश सिंह बघेल, सांसद प्रवीण निषाद, डॉक्टर संजय निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. समीर सिंह, संजीव राय, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने किया।
होर्डिंग्स ले जाने की मची होड़
गृह मंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद नेशनल हाईवे से लेकर सभा स्थल तक लगे होर्डिंग व पोस्टर को ले जाने की होड़ मच गई। आसपास के लोग होर्डिंग्स को उतारने लगे।
होर्डिंग उतार रहे रामचंदर ने बताया कि यह होर्डिंग ले जाकर वह अपने घर में लगे खिड़कियों पर लगाएंगे जिससे की हवा अंदर न आ सके। इसके साथ ही कई बालक होर्डिंग उतारे में जुटे थे। इसके साथ ही ठेला लगाने वाले कई दुकानदार भी होर्डिंग उतारने में लगे रहे है। दुकानदारों का कहना था कि ठंड की वजह से शीत गिरती है।