फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में अनियंत्रित कार ने चार वाहनों में मारी टक्कर, तीन घायल

Tue, 27 Dec 2022 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सोमवार रात एक अनियंत्रित कार ने चार बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार नाले के स्लैब से टकरा कर रुक गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस चालक व कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था।
 
विज्ञापन
गोरखपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ इलाके के राजेंद्रनगर के पास सोमवार रात एक अनियंत्रित कार ने चार बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार नाले के स्लैब से टकरा कर रुक गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस चालक व कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था।

विज्ञापन


 पकड़े गए चालक की पहचान कुशीनगर के सूरज कश्यप के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर निवासी पैथॉलॉजी कर्मी अशोक निषाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार की चपेट में आने से जख्मी हो गए। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके बाद कार ने एक दूसरी बाइक में टक्कर मारने के बाद तेजी से भागा फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। हल्की चोट आने से दोनों बाइक सवार चले गए। भागने के चक्कर में नाला के स्लैब से टकराकर वह रुक गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि कार और चालक को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। चालक रणधीर सचदेवा की गाड़ी चलाता है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें