फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सात फर्मों को गीडा शिफ्ट करने का अल्टीमेटम, 24 घंटे की मोहलत

Wed, 27 Apr 2022 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी ट्रैफिक, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया टीपी नगर का निरीक्षण, बड़े वाहन खड़े करने पर लगाई रोक, तय अवधि में शिफ्ट नहीं करने पर संबंधित फर्म का गीडा में आवंटन निरस्त करने की चेतावनी।
विज्ञापन
गोरखपुर में हटाया जा रहा है अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बार-बार निर्देश के बाद भी ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) से गीडा स्थित न्यू टीपी नगर में अपनी दुकान, गोदाम नहीं शिफ्ट करने पर सात फर्मों को अल्टीमेटम दिया गया है। इन फर्मों को 24 घंटे की मोहलत मिली है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय समय के भीतर संबंधित फर्म ने अपनी दुकानें, गोदाम नहीं शिफ्ट किया तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक डॉ. महेंद्र पाल सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की टीम ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर से फल मंडी तक अतिक्रमण अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, न्यू मलिक ट्रांसपोर्ट, इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट, विकास ट्रांसपोर्ट, कलकत्ता एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट, इंटर स्टेट कारपोरेशन ट्रांसपोर्ट, दिल्ली गोरखपुर ट्रांसपोर्ट, शिवा ट्रांसपोर्ट ने अपना कारोबार गीडा नहीं शिफ्ट किया है। इससे जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

अब ट्रांसपोर्टरों को सूचित किया गया है कि वे कोई भी बड़ा व भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा नहीं करेंगे। इन ट्रांसपोर्टरों को 24 घंटे के भीतर अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों को न्यू ट्रांसपोर्ट गीडा में शिफ्ट करना है। अभियान के दौरान कुछ ऐसे भी प्रतिष्ठान मिले हैं  जो गीडा स्थित न्यू टीपी नगर और टीपी नगर दोनों जगहों पर संचालित हो रहें हैं। टीम ने ऐसे प्रतिष्ठान संचालकों को भी अल्टीमेटम दिया है। साफ कहा है कि अपना कामकाज गीडा से संचालित करें। यदि तय समय में शिफ्टिंग नहीं हुई तो गीडा का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि, पिछले एक दशक से टीपी नगर की दुकानों, प्रतिष्ठानों को गीडा में शिफ्ट करने के लिए अभियान चल रहा है मगर अभी भी कुछ लोग टीपी नगर में ही जमे हुए हैं। अभियान के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह, प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल सीपी सिंह, क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात जेपी सिंह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय, चौकी प्रभारी टीपी नगर विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें