फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मार्ग दुर्घटना में दो युवक घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भठवा तिवारी गांव के पास बुधवार की शाम पकड़ीबाबू-बंगरा मार्ग पर किनारे खड़े दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाएं। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया, जहां एक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र के चफवा कला निवासी ग्याश प्रसाद के लड़के की बरात में शामिल होने के लिए गांव के रहने वाले बीडीसी मदन गोंड का लड़का आदित्य कुमार व बाबूलाल कुशवाहा का लड़का प्रदीप कुमार जा रहे थे। दोनों भठवा तिवारी के पास सड़क किनारे रुक कर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे प्रदीप व आदित्य घायल हो गए। इसमें आदित्य को गंभीर चोट आई। परिजन घायलों को पीएचसी भाटपाररानी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया गया। वहां से आदित्य की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें