फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सांसद और नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम शिलान्यास शिलापट पर नहीं देख विफरीं राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- समारोह में कार्यदायी संस्था के अधिकारी और ठेकेदार की नहीं रहीं उपस्थित
विज्ञापन

- 28 लाख की लागत से सेंट जेवियर्स स्कूल जाने वाली सड़क का हुआ शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल जाने वाली सड़क 28 लाख की लागत से बनेगी। बुधवार को राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम सांसद रविंदर कुशवाहा के साथ शिलान्यास करने पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल पर न कोई विभागीय अधिकारी और न ही ठेकेदार मौजूद रहे। राज्य मंत्री ने खुद पर्दा हटाकर शिलापट देखा, तो केवल उनका ही नाम लिखा था, जबकि सांसद और नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम नहीं लिखा गया था। यह देख राज्य मंत्री आग बबूला हो गईं और जिम्मेदारों से बोलीं तत्काल शिलापट्ट बदल दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा।
सेंट जेवियर्स स्कूल जाने वाली सड़क काफी दिनों से जर्जर थी। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव की पहल पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजनांतर्गत वार्ड संख्या-13 में देवरिया मेन रोड से अश्वनी पांडेय के मकान के आगे तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा। जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने 28 लाख की लागत से यह सड़क बनवाने के लिए स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

इसके बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक ठेकेदार को सड़क बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी। बुधवार को राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम सांसद रविंदर कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव के साथ सोहनाग मोड पर शिलान्यास कार्यक्रम करने पहुंचीं। जहां न तो कोई विभागीय अधिकारी रहा और न ही ठेकेदार दिखा। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने खुद पर्दा हटाकर शिलापट्ट देखा तो उस पर सिर्फ राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का नाम अंकित था, जबकि सांसद रविंदर कुशवाहा और नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव का नाम गायब था। यह देख राज्य मंत्री आग बबूला हो गईं और विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर ठेकेदार को बुलाने लगीं।
उन्होंने विभाग के अधिकारी से तत्काल शिलापट्ट बदलकर अपने नाम के साथ सांसद और नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम अंकित कराने को कहा। उसके बाद राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सांसद रविंदर कुशवाहा ने नारियल तोड़ कर सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासद दीपक सैनी, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य बीके शुक्ला, अशोक पांडेय, नागेंद्र गुप्ता, सल्टू पांडेय, डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा, विनय पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, आचार्य उमाकांत मिश्र, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

......
ठेकेदार की लापरवाही के चलते सांसद रविंदर कुशवाहा और नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव का नाम शिलापट पर नाम छूट गया है। इसे ठीक कराने के लिए ठेकेदार को बोल दिया गया है। जल्द ही शिलापट बदल जाएगा।
-अनिल कुमार, अवर अभियंता, जिला नगरीय विकास अभिकरण, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें