फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में दो युवक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 11 Apr 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर पिपराइच मधुप मिश्रा ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में हिंदू लोगों के धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप में रविवार को दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक आरोपी जम्मू-कश्मीर तो दूसरा पंजाब का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


आरोप है कि दोनों आरोपी, पिपराइच के चिलबिलवा में लोगों के बीच ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि दो साल पहले तक दोनों आरोपी हिंदू थे। बाद में धर्म परिवर्तन कर ईसाई हो गए। अब दोनों अपने धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में एक युवक 18 फरवरी 2022 तो दूसरा 7 अप्रैल 2022 को गोरखपुर आया था। तभी से दोनों जिले में अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि दो दिन से दोनों पिपराइच के चिलबिलवा में धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसा रहे थे। इस दौरान कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर पिपराइच मधुप मिश्रा ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें