फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ट्रैक्टर चालक को बदमाशों ने गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Apr 2022 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है गांव की एक युवती से उसने प्रेम विवाह किया है। विवाह से पहले दोनों परिवार शादी को राजी नहीं थे। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के सलारपुर पुलिया के पास रविवार रात आठ बजे बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक अरबाज (20) को गोली मार दी। घटना के वक्त घायल भलुआन चौराहे से अपने गांव मितानपुर जा रहा था। जबड़े में गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से अबबाज घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, मितानपुर निवासी अरबाज खान कुछ महीने पहले ही अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चला रहा है। इन दिनों खेती की काम की वजह से वह अक्सर रात में घर आता है। रविवार रात में वह चौराहे से अपना काम निपटाकर गांव जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है गांव की एक युवती से उसने प्रेम विवाह किया है। विवाह से पहले दोनों परिवार शादी को राजी नहीं थे। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि गोली से घायल युवक को भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें