फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नकल करके पास की दरोगा भर्ती परीक्षा, दो युवक गिरफ्तार

Sun, 15 May 2022 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वाराणसी के रहने वाले हैं आरोपी, कानपुर के सेंटर से नकल की थी। मामले में पहले ही कैंट थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा, रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नकल के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में नकल करके उत्तीर्ण होने के आरोप में वाराणसी के दो युवकों को शनिवार को पुलिस ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कैंट पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान वाराणसी के फूलपुर के काठीराव निवासी रोहित सरोज और बड़ागांव निवासी संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि दोनों के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक और अनुसचिव पुलिस भर्ती बोर्ड ने 13 मई 2022 को कैंट थाने में जालसाजी, साजिश और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था।

दोनों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दरोगा भर्ती की परीक्षा 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक विभिन्न ऑनलाइन केंद्रों पर हुई थी। आरोप था कि दोनों ने नकल करके ऑनलाइन परीक्षा पास की थी। 13 मई 2022 को दोनों को गोरखपुर पुलिस लाइंस में प्रमाण पत्र के सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जहां इनके नकल करने के प्रमाण पुलिस को मिले थे। इसके बाद ही केस दर्ज हुआ था।

कानपुर के सेंटर से की थी नकल

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूला है। साथ ही बयान दिया है कि दरोगा भर्ती की परीक्षा के लिए कानपुर में कोचिंग की थी। कानपुर में ही मनोज पाल नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई। वह दोनों को कानपुर के शुभ कंप्यूटर सेंटर ले गया। कंप्यूटर सेंटर के कर्मचारियों ने नकल कराने के एवज में 20-20 हजार (कुल 40 हजार) रुपये वसूले थे। नकल कराके दोनों को पास करा दिया था। अब पुलिस मनोज पाल व कंप्यूटर सेंटर संचालकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें