फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deaflympics: ढोल नगाड़ों के बीच गोरखपुर पहुंची बैडमिंटन स्टार आदित्या का हुआ भव्य स्वागत, देश को स्वर्ण पदक दिलाकर लौटी घर

Sun, 15 May 2022 12:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

ब्राजील में आयोजित डेफलिंपिक की टीम स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक दिलाकर आदित्या घर लौटीं। आदित्या का आगमन गोरखधाम एक्सप्रेस से हुआ, रेलवे स्टेशन पर माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव का गोरखपुर में जोरदार स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील में आयोजित डेफलंपिक्स के बैडमिंटन की टीर्म स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली गोरखपुर की बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव के घर वापसी पर भव्य स्वागत हुआ। रविवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ो और माल्यार्पण के बीच बिटिया के सुनहरी चमक बिखेरने का जश्न मना।

विज्ञापन


डेफलंपिक की टीम चैंपियनशिप में बैडमिंटन के कुल आठ खिलाड़ियों के साझा प्रयास से टीम ने भारत ने स्वर्ण पदक जीता है। इसमें आदित्या यादव का भी अहम योगदान था। आदित्या ने सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स में भी प्रतिभाग किया। सिंगल्स और मिक्स डबल्स में प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।

डबल्स में पहले राउंड में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। टीम शनिवार को तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा सभी पदक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया। आदित्या को दिल्ली में रिसीव करने उनके माता-पिता भी पहले ही पहुंच गए थे। रविवार को उनका आगमन गोरखधाम एक्सप्रेस से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें