गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर चौराहे पर ऑटो में बैठी महिला के गले से सोने की चेन चोरी करती दो महिलाएं पकड़ी गईं। ऑटो में बैठे लोगों ने पकड़कर कर उन्हें बरगदवां पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
पकड़ी गईं आरोपियों की पहचान गोला, गोपालगंज की रीना पत्नी बीने और नयाघाट, गोला की पुष्पा के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल निवासी कुसुम पत्नी रामू साहिनी अपने घर लौट रही थीं। बरगदवां से वह ऑटो में सवार हुईं।
इसी दौरान दोनों महिलाओं ने चेन चोरी की कोशिश की, तभी उन्हें एहसास हो गया और शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर चालक ने ऑटो रोक दिया और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं के पास से चेन बरामद हुआ।