देवरिया के भलुअनी थाना इलाके के चकजीवन उर्फ मठिया में शुक्रवार को पटाखे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर, लाठियां चलीं, साथ ही फायरिंग भी हुई।
दिवाली के दिन उमेश यादव की पत्नी संजय देवी ने पटाखा की दुकान लगाई थीं। जहां भूलन के परिवार के बच्चे पटाखा छोड़ रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई।
जिसमें संजय देवी को चोटें आई, परिवार वाले संजय देवी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी ले गए जहां डाक्टरों ने रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष से मन भावती पत्नी भूलन यादव को भी सिर में चोटें है। सूचना पर एसओ दीपक कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर छह लोगों को हिरासत में लिया है।