फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर, कार ने टेंपो के पीछे मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

Wed, 08 Jul 2020 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार के पास मंगलवार की देर रात में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टेंपो में ठोकर मार दी, टेम्पो पलट गई। जिससे दोनों सगे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के वैशाली जिले के गरौली थाना क्षेत्र के चांदपुरा कला निवासी दो सगे भाई नगेंद्र शाह (35) और विरेंद्र शाह (31) पुत्र स्व. राजकुमार शाह कुशीनगर जिले के कप्तानगंज के बिस्किट फैक्ट्री में काम करते थे। मंगलवार की रात टेंपो में बैठकर गोरखपुर से कप्तानगंज जा रहे थे। इसी दौरान दोनों हादसे के शिकार हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें