फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोग गंभीर, लखनऊ रेफर

Wed, 13 Oct 2021 02:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

घायलों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर बस्ती -अयोध्या की सीमा पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने घायलों को अयोध्या पहुंचाया। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

       
जानकारी के अनुसार, लखनऊ से कार सवार दो लोग बुधवार को झारखंड जा रहे थे। जैसे ही कार अयोध्या फ्लाई ओवर पार करके बस्ती की तरफ आगे बढ़ी तभी लोलपुर के निकट एक अज्ञात बड़े वाहन ने कार को चपेट में ले लिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई।

घटना में कार सवार दोनों लोग कार में फंस गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई और लक्कड़मंडी पुलिस ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालते हुए एम्बुलेंस से इलाज के लिए अयोध्या भिजवाया। घायलों में से एक ने झारखंड जाने की बात कहकर बेहोश हो गया। घायलों की हालत लगातार बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायलों के बेहोश होने के कारण उनकी पहचान नही हो पाई। कार पर लखनऊ का नंबर अंकित है। एनएचएआई के सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें