फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शॉप कर्मचारी हत्याकांड: सिपाही पुत्र समेत दो गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 06 Oct 2021 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

तीन आरोपितों को पहले ही रामगढ़ताल पुलिस जेल भेज चुकी है। सिपाही पुत्र समेत दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल इलाके की मॉडल शॉप में मुफ्त में शराब ना देने पर बेकसूर कर्मचारी मनीष प्रजापति की पीटकर हत्या करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में एक सुनील पासवान सिपाही का बेटा है। पुलिस घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

 
आरोपियों की पहचान खोराबार के जंगल सिकरी निवासी सुनील पासवान और विशाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि 30 सितंबर की रात में मुफ्त में शराब ना देने पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान 12 से 15 की संख्या में आए गुंडों ने बेरहमी से कर्मचारी मनीष की पिटाई कर दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में घटना के अगले ही दिन तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब भी इस मामले में कई आरोपित फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें