फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक को ठगने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, ऐस करते थे धोखाधड़ी

Mon, 30 Aug 2021 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

फ्रॉड कॉलिंग के जरिए प्रबंधक से किए थे 9,80,080 रुपये की ठगी, 2,66,800 नकदी, फर्जी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि बरामद।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में एचडीएफसी बैंक खलीलाबाद के शाखा प्रबंधक से फ्रॉड कालिंग के जरिए 9,80,080 रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय जालसाज गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2,66,800 रुपये, मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि बरामद किया। पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के निवासी हैं।    

विज्ञापन


एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि 12 अगस्त को एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक मोहम्मद खालिद से फ्रॉड कालिंग के जरिए जालसाजों ने बैंक के एक उपभोक्ता के खाते से 9,80,080 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर करा लिया था। मामले की वास्तविक जानकारी होने के बाद प्रबंधक ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस, एसओजी टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर सोमवार को मोती तिराहे के पास से रेलवे स्टेशन की तरफ जाते समय घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय भारती निवासी राजापुर थाना कटया जिला गोपालगंज बिहार और अनुज कुमार शर्मा निवासी टोला सिपाया थाना बिश्वभरपुर जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। तलाशी में पकड़े गए आरोपी अनुज शर्मा के पास 1,31,000 रुपये, तीन अदद मोबाइल, एक अदद दूसरे का आधार कार्ड व एटीएम कार्ड और आरोपी अजय भारती के पास से 1,35,800 रुपये, दो अदद मोबाइल व तीन अदद एटीएम कार्ड, एक अदद पैन कार्ड, दो अदद आधार कार्ड, एक अदद बैंक जमा पर्ची बरामद हुई।

एसपी के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ फ्रॉड कालिंग के जरिए 9,80,080 रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की। बरामद 2,66,800 रुपये एचडीएफसी बैंक से संबंधित होना बताया। आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो ऑनलाइन ठगी करके रकम खाते में मंगाकर अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर करता है। उस रकम को एटीएम व अन्य माध्यमों से निकला कर आपस में बांट लेते हैं।

गैंग का सरगना कुशीनगर का शिव नरायण है, जो टेलीफोन के माध्यम से रकम ट्रांसफर करने के लिए कॉल करता है। गैंग के सरगना ने ही 12 अगस्त को खलीलाबाद के एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक को फ्रॉड कॉल करके 9,80,080 रुपये गैंग के सदस्य सरोज कुमार दास निवासी वार्ड नंबर 04 गडौल जिला दरभंगा बिहार के खाते में मंगवाया था।

उसी रकम में से 3,84,000 रुपये गैंग के सदस्य रमेश निवासी बनवरिया जनपद कुशीनगर के खाते में ट्रांसफर किया था। इसके अलावा सुमित शर्मा निवासी लक्षवार थाना धाने जिला गोपालगंज बिहार, सलाहुद्दीन अंसारी निवासी कुशीनगर, लक्ष्मण निवासी संतपुर थाना मांझागढ़ जिला गोपालगंज बिहार, मकरध्वज निवासी संतपुर थाना मांझागढ़ जिला गोपालगंज बिहार, मिंटूराम निवासी संतपुर थाना मांझागढ़ जिला गोपालगंज बिहार भी गैंग में शामिल हैं।

गैंग से जुड़े सदस्य ऑनलाइन फ्रॉड में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। एचडीएफसी बैंक में हुई ऑनलाइन ठगी में भी इन सबकी सहभागिता रही है। एचडीएफसी से हुए फ्रॉड से प्राप्त धनराशि में से कुछ धनराशि अजय भारती, लक्ष्मण तथा मकरध्वज के खाते में भी ट्रांसफर की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें