फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किराएदारों के विवाद में चाकू मारकर दो की हत्या, दो की हालत गंभीर

Fri, 18 Mar 2022 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां एक मामूली विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के हुसैनाबाद में बच्चे के गेट खुला छोड़ने के विवाद में किराएदारों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


चाकूबाजी में घायल नसीम (35) और सरफराज (18) की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, जमुनहिया बाग में अन्नी के मकान में जावेद अपनी पत्नी नगमा, दो बच्चों आयद और सना के साथ किराया पर रहता है। बृहस्पतिवार को नगमा की बेटी गेट खोलकर आइस्क्रीम लेने के लिए गई थी। इस दौरान गेट नहीं बंद किया था। नीचे किराये पर रहने वाली राजदा खातून इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए बोलने लगी। इस बीच किसी ने नगमा पर हाथ भी उठा दिया।

इसकी जानकारी होने पर थोड़ी दूरी पर ही स्थित जावेद के ससुराल से नसीम, शमीम व साले सरफराज भी आ गए। सूचना पर नसीम व सरफराज पहुंचे तो बीच बचाव के दौरान ताहिर, आरिफ व शबनम ने चाकू से इनके ऊपर हमला कर दिया, जिसमें सरफराज के पेट में, नसीम के जंघे में व शमीम के सीने में चाकू मार दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरफराज की मौके पर मौत हो गई और नसीम की मेडिकल कॉलेज में जान चली गई। घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें