फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: करंट की चपेट में आकर दो की मौत, ट्रक से गिट्टी उतारने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 28 Jul 2021 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मिठौवा चौराहे पर देर रात हुई घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मिठौवा चौराहे के पास मंगलवार देर रात ट्रक से गिट्टी उतारते समय करंट की चपेट में आकर एक मजदूर और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में एक प्रतापगढ़ जनपद का निवासी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मिठौवा चौराहा के आगे इटवा मार्ग पर ट्रक से मंगलवार देर रात गिट्टी उतार जा रहा था। गिट्टी उतारने के बाद जब मजदूर मोबाइल लेने के लिए दोबारा ट्रक चढ़ा, इस दौरान वह वहां से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट बिजली का तार के संपर्क में आ गया।

इससे धर्मेंद्र पुत्र बजरिया निवासी भरौली थाना ढेबरूआ की मौके पर ही मौत हो गई। नीचे खलासी दिलशाद पुत्र मोहम्मद जमील निवासी महुआर थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ़ लोहे का रॉड लेकर गाड़ी को ठोक रहा था।
विज्ञापन


वह भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मिश्रौलिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ मिश्रौलिया पकंज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें