फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बहादुर बेटी से मोबाइल लूट करने के दो आरोपी मुंबई में गिरफ्तार, तीन दिन से चल रहे थे फरार

Thu, 28 Oct 2021 07:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के मनमाड़ स्टेशन पर जीआरपी की मदद से पकड़ा, रिमांड पर लेकर गोरखपुर आई पुलिस ने भेजा जेल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले शाहपुर इलाके के गुलाली वाटिका के पास शनिवार की शाम को युवती से मोबाइल लूट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मदद से पकड़ा। उसे रिमांड पर लेकर पुलिस बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हालांकि मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक को बरामद नहीं कर सकी है। उसके लिए पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गीता वाटिका रोड निवासी विपुल कुरैशी और राजघाट के तुर्कमानपुर निवासी छोटू उर्फ फिरोज के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र के गुलाली वाटिका निवासी अभय सिंह की बेटी प्रिया से शनिवार की शाम को बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

प्रिया उनको पकड़ने की कोशिश में तकरीबन 500 मीटर घसीटती गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल भी हो गई थी। जांच के दौरान बदमाशों की पहचान हो गई और पता चला कि छोटू वर्तमान समय में खोराबार क्षेत्र के बड़गों में रह रहा था। पुलिस को उनकी लोकेशन लखनऊ में मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार खोज रही थी पुलिस

उनकी तलाश में पुलिस लखनऊ पहुंची तो वह उनका लोकेशन कानपुर और उरई के बीच लालपुर रेलवे स्टेशन पर मिला। वहां के स्टेशन मास्टर ने उस समय गुजरने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के बारे में जानकारी दी गई। वह ट्रेन लखनऊ से मुंबई जाती है।

इसपर शाहपुर पुलिस ने महराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन के जीआरपी से संपर्क कर बदमाशों की फोटो उनको भेजी। सोमवार की शाम को मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी ने ट्रेन में तलाशी अभियान चलाकर दोनों को पकड़ लिया। जीआरपी ने दूसरे दिन उनको रेलवे कोर्ट में पेश किया।

शाहपुर पुलिस उनको 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोरखपुर पहुंची। एसएसपी ने बताया कि कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उनसे लूटी गई मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें