फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: नकली नोटों संग दो किए गिरफ्तार, बड़ा गिरोह सक्रिय, पुलिस बोली- गुर्गे पकड़े गए, मुख्य आरोपी की तलाश

Sun, 09 Oct 2022 10:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया सुदामा चौक निवासी जग्गा उर्फ जगरनाथ और गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गडही निवासी विक्रम जायसवाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के हाटा बाजार स्थित गंगरी पुलिया के पास से शनिवार को दो युवकों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि नकली नोटों को खपाने में बड़ा गिरोह सक्रिय है। सरगना भी पुलिस के निशाने पर है। अभी गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया सुदामा चौक निवासी जग्गा उर्फ जगरनाथ और गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गडही निवासी विक्रम जायसवाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा के दुकानदारों ने नकली नोट मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसी बीच शनिवार को दो लोगों के गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार आने और नकली नोट खपाने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने जाल बिछाया और दो लोगों को दबोच लिया।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी के पास से नकली नोट मिले हैं। इसमें 50, 100 और 200 रुपये के नोट शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ की गई है। जो तथ्य निकलकर सामने आए हैं, उसके मुताबिक, नकली नोट खपाने का बड़ा गिरोह सक्रिय है। जो आरोपी पकड़े गए, वे कमीशन पर काम करते हैं। 

मुख्य आरोपी का नाम सामने आ गया है।  गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद गिरोह से पर्दा उठ सकेगा। पता चल सकेगा कि नकल नोट बनाने का वास्तविक खेल कहां से चल रहा है। मामले की गहनता से छानबीन कराई जा रही है। 

कमीशनबाजी का खेल
नकली नोट खपाने में कमीशनबाजी का खेल चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने इसे स्वीकार भी किया है। एक आरोपी को दस हजार रुपये नकली नोट खपाने के एवज में 30 हजार रुपये देने का भरोसा मिला था। दूसरे आरोपी को 500 रुपये खपाने और इसके एवज में दो हजार रुपये मिलने थे। 

ये भी पढ़ें - यूपी को 5 लाख करोड़ की सड़कें, केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- 15 महीनों में USA के बराबर होगा सड़क नेटवर्क

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने ईद-ए-मिलादुल नबी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, दिया ये संदेश


चूना लगाने पर छूटा नकली नोट का रंग
नकली नोट को पहचाने में पुलिस के साथ ही बैंक कर्मियों को भी पसीने छूट गए। बाद में आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई, फिर पता चला कि नोट पर चूना लगाना पड़ेगा। चूना लगाते ही नोट का रंग छूटने लगेगा। लिहाजा, पुलिस ने चूना मंगाया और नोट पर लगा दिया। कुछ देर बाद नकली नोट से रंग छूटने लगा। पुलिस ने असली नोट पर भी चूना लगाकर देखा, लेकिन रंग नहीं छूटा है। हालांकि, असली नोट पर चूना लगाने की मनाही है। 
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा गया था मामला

गगहा क्षेत्र से पहले भी नकली नोटों के साथ कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की छानबीन भी हुई थी, लेकिन मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंचा जा सका था। अब दोबारा मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि इस बार नकली नोटों से जुड़ी हर कड़ी तक पहुंचने की कोशिश होगी। गिरोह को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें