फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सड़कों के गड्ढा मुक्ति के लिए मंडल को मिले 21.98 करोड़, चकाचक होगी सड़कें

Sat, 08 Oct 2022 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार गंगवार ने बताया कि गोरखपुर को 590.4 लाख, महराजगंज को 462.96 लाख, देवरिया को 522.80 लाख जबकि कुशीनगर को 622.72 लाख का बजट मिला है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर मंडल की खराब सड़कों के गड्ढा मुक्ति के लिए शासन की तरफ से 21.98 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि हर हाल में 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लिया जाए। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि कुछ कार्य के लिए टेंडर कर दिया गया है, कुछ का करना है। बरसात जैसे ही थमेगा कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार गंगवार ने बताया कि गोरखपुर को 590.4 लाख, महराजगंज को 462.96 लाख, देवरिया को 522.80 लाख जबकि कुशीनगर को 622.72 लाख का बजट मिला है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में बारिश के कारण गोरखपुर जिले की नदियों में फिर उफान, प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 135 सड़कों को नगर निगम करेगा गड्ढामुक्त

नगर निगम शहर की 135 सड़कों को गड्ढामुक्त करेगा। इसके तहत जहां 57 सड़कों का पैचवर्क किया जाएगा, वहीं 78 सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। मुख्य अभियंता ने कहा कि 15 नवंबर तक हर हाल में काम पूरा कर लिया जाएगा।

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को मुख्य अभियंता संजय चौहान ने निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने सभी अभियंताओं को बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का ब्योरा तैयार करने का निर्देश दिया। शनिवार शाम तक करीब 36 किलोमीटर लंबाई में शहर की 135 सड़कों के गड्ढों की मरम्मत का आकलन किया गया।

इसमें 22.54 किलोमीटर सड़क का पैचवर्क और करीब 14 किलोमीटर तक सड़क के पुनर्निर्माण का आकलन किया गया। चीफ इंजीनियर ने कहा कि सभी सड़कों को समय से गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें